Basic Tools For Motor Rewinding Work

  Motor Rewinding And Repairing Tools 

हैलो दोस्तों, मोटर रिपेयरिंग के काम के लिए जो महत्वपूर्ण छोटे छोटे टूल्स है उनके बारे मे पूरी जानकारी आपको यहां पर मिलेगी।

मोटर रिवैंडिंग के काम के लिए जो टूल्स उपयोग में लेते हैं उसे जिस बैग में रखते हैं उसे विजिट बैग (visitbag) कहते है।

 




दोस्तो आप कभी किसी किसान की मोटर को चेक करने के लिए जाओ तो आपकी विजिट बैग (visit bag) में इतनी चीजे होनी चाहिए जो नीचे लिखी हुई है । 



विजिट बैग में जो जो टूल्स रहते है उनका लिस्ट नीचे दिया हुआ है ।

1. स्क्रू ड्राइवर

2. प्लायर

3. क्लैंपमीटर

4. होल्डर और वायर

5. बल्ब

6. टेस्टर

7. कैपेसिटर

1. स्क्रू ड्राइवर : स्क्रू ड्राइवर विजिट बैग में होना आवश्यक है। इसके बिना हम विजिट पूरी नहीं कर पाते है । स्क्रू ड्राइवर का उपयोग मोटर के स्टार्टर के स्क्रू को खोलने और टाइट करने के काम आता है। 

स्क्रू ड्राइवर 


2. प्लायर : प्लायर भी एक ऐसा टूल है जिसके बिना विजिट में काम पूरा नहीं होता । प्लायर का उपयोग वायर को कट करने और छीलने में काम आता है । एक  इलेक्ट्रीशियन के पास प्लायर होना आवश्यक है । 



3. क्लैंपमीटर :  क्लैंपमीटर का ज्यादातर उपयोग एम्पीयर चेक करने के लिए किया जाता है । क्लैंपमीटर से वोल्टेज भी चेक किए जाते हैं  । क्लैंपमीटर से मोटर की  सीरीज भी चेक कर सकते है । क्लैंपमीटर के और भी बहुत सारे उपयोग है ।

Clamp meter








         

           Clamp meter को चलाने के लिए बहुत सारे फंक्शन दिए गए है ।

          Clampmeter के बारे में हमने पूरा वीडियो बनाया हुआ है । आपको वीडियो देखना हो तो नीचे लिंक दिया हुआ हैं। 

See video


4. होल्डर और वायर बल्ब  : होल्डर और वायर बल्ब लगाने के लिए होते है । इससे मोटर चेक किया जाता है कि मोटर जली है कि नही । विजिट बैग में ये चीजें होनी बहुत जरूरी है । इसके बिना मोटर चेक करने नही जा सकते । (बल्ब LED नही होना चाहिए  वरना मोटर जली नही होगी फिर भी बल्ब जलेगा )

5. टेस्टर : हर एक इलेक्ट्रीशियन के पास टेस्टर अवश्य होता है और होना भी चाहिए । टेस्टर का उपयोग पावर को चेक करने के लिए किया जाता है ।

Tester


6.  कैपेसिटर : दोस्तो कोई भी सिंगल फेस मोटर को चेक करने के लिए जाते है तो हमारे पास कैपेसिटर होना आवश्यक है । हमारे पास कैपेसिटर हो तो हम सही तरीके से मोटर को चेक कर सकते है ।


दोस्तो, अगर आप Motor Rewinding Work सीखना चाहते हो या मोटर रिपेयरिंग का काम शुरू करना चाहते हो और आपको जो भी मटेरियल यानी कि tools खरीदना हो तो इस आर्टिकल में उन टूल्स की यादि मिल जायेगी । 


टिप्पणियाँ